1 अक्टूबर 2014 - 17:51
कहां खुलेगा आईएसआईएल का पहला दूतावास?

आईएसआईएल ने घोषणा की है कि वह शीघ्र ही एक मुस्लिम और मित्र देश में अपनी पहली कूटनयिक संस्था खोलने वाले हैं।

आईएसआईएल ने घोषणा की है कि वह शीघ्र ही एक मुस्लिम और मित्र देश में अपनी पहली कूटनयिक संस्था खोलने वाले हैं।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार एक अंग्रेज़ी समाचार पत्र ने आईएसआईएल के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख अबू उमर ट्यूनीसी के हवाले से लिखा है कि इस गुट को आशा है कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान के नेतृत्व में तुर्की के साथ द्विपक्षीय संबंधों में और अधिक प्रगति होगी। उनका कहना था कि आईएसआईएल का पहला कूटनयिक केन्द्र निकट भविष्य में इस्तांबोल में खुलेगा जिसका उद्देश्य इराक़ में इस गुट में शामिल होने वालों के लिए कूटनयिक सेवाएं उपलब्ध कराना होगी। आईएसआईएल गुट का कहना है कि तुर्की में गुट के सदस्यों के उपचार के लिए होने वाला ख़र्चा, गुट उठाएगा। यह ऐसी स्थिति में है कि तुर्की के सबसे बड़े विपक्षी दल ने एक बयान जारी करके आईएसआईएल के कूटनयिक केन्द्र को खोलने की अनुमति देने के सरकार के फ़ैसले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
तुर्की के प्रधानमंत्री अहमद दाऊद ओग़लू ने कुछ दिन पूर्व घोषणा की थी कि आईएसआईएल के क़ब्ज़े से तुर्क कूटनयिकों की स्वतंत्रता के बदले सरकार ने आईएसआईएल के लड़ाकों को स्वतंत्र किया है।